Showing posts with label मेरी तस्वीरें. Show all posts
Showing posts with label मेरी तस्वीरें. Show all posts

Saturday, March 19, 2011

देखते देखते होली आ गयी और पता भी नहीं चला...

             क्या आपमें से किसी को पता चला, कल होली है... क्या आज भी वही उत्साह है आपके मन में जो बचपन में पिचकारी और गुलाल देख कर आता था... अरे ये क्या कह रहे हैं आप, अब उम्र नहीं रही... अजी छोडिये... आज भी निकलिए तो होली के दिन घर से बाहर, जब चार यार मिल जायेंगे वो उम्र भी लौट आएगी और वो उमंग भी...
             अरे ज्यादा सोचिये नहीं, अच्छा बुरा सोचने का वक़्त नहीं है...लौटिये उसी दुनिया में और खो जाईये... अपने इस ब्लैक एंड व्हाईट हो चुके मन को रंगों से भर दीजिये... और हाँ रंग लगाने में कमी मत कीजियेगा... कुछ तस्वीरें देखिये हमारी होली की....







 
             और ज्यादा कुछ नहीं , बस आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं...

Friday, December 17, 2010

मेरा बचपन तस्वीरों में....

             ऐसी तस्वीरें जो मेरे लिए अनमोल हैं | उम्मीद  करता हूँ आपको मेरी यह तस्वीरें पसंद  आएँगी | और इन्हें देखने के बाद आप भी अपना पुराना अल्बम एक बार ज़रूर पलटेंगे |
               वैसे उस समय कैमरा हम जैसे मध्यम वर्गीय परिवार से दूर ही था फिर भी मेरे जन्म के २ महीने के बाद आखिरकार मेरा पहला फोटो ले ही लिया गया | सब कहते हैं जब पहली बार मेरा फोटो लिया गया तो मैं डर  गया था उस अजीब सी रौशनी से, अरे फ्लैश और क्या ...

                 अब इस तस्वीर को देखिये अपने बड़े भैया की गोद में भी परेशान लग रहा हूँ और भैया तो पोज देने में व्यस्त हैं :) 
                काफी न-नुकुर के बाद यह फोटू अपनी प्यारी ममेरी बहन के साथ खिचवा ही लिया था मैंने :) वो मुझसे २ महीने बड़ी है तभी तो समझदारी दिखाते हुए कैमरे से आँखें बचा ली और मैं ठहरा नादान, इसलिए  एक बार फिर परेशान ....

                  इस लम्बे फोटोसेशन के बाद मुझे ४ महीने इस कैमरे नाम की बला से दूर रखा गया | फिर दूसरा दौर ..उफ्फ्फ..लेकिन तब तक तो थोड़ी हिम्मत आ ही गयी थी...

                   लेकिन एक प्यारा सा पोज देकर मैंने और फोटो लेने से साफ़ मना कर दिया... फिर तो पूछिए ही मत , इस मुए कैमरे और फोटो के चक्कर में मुझे क्या क्या बनाया गया | आप खुद ही देख लीजिये..हालाँकि फोटू की क्वालिटी थोड़ी ख़राब है लेकिन ये सबसे अनमोल है..


 ====================================================================
                        
Do you love it? chat with me on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...