Monday, November 15, 2010

पहचान कौन चित्र पहेली :-४ का उत्तर ..

                 कल की पहेली के लिए तो मुझे ढेर सारे जवाब मिले | कुछ सही कुछ गलत | अच्छा लगा कि सब पहेलियों के प्रति जागरूक हैं, और हों भी क्यूँ ना इसी बहाने कुछ ज्ञान ही बढ़ जाता है | और शाम होते होते तो हमारे प्रिय बंटी चोर भैया भी सही उत्तर ढूँढ ही लाये | बधाई उनको इस कार्य के लिए | 
                 चलिए अब सही उत्तर बताया जाए, सही उत्तर है पंडित जवाहरलाल नेहरु यानि कि हम सब के प्रिय चाचाजी | कल तो इनका जन्मदिवस भी था जिसे हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं | इस पहेली का सबसे बड़ा हिंट तो यही था कि ये कल के दिन प्रकाशित की गयी थी |
                  और सबसे पहले सही जवाब दिया जी विश्वनाथ जी ने ( १०० अंक ) 
                दूसरा सही जवाब दिया अरविन्द मिश्रा जी ने ( ९९ अंक )
               और तीसरे स्थान पर रहे दीपक सैनी जी ने ( ९८ अंक )
इन सभी के जवाब भी सही थे ....
प्रकाश गोविन्द ( ९५.५ अंक ) { 0.५ अंक ज्यादा इसलिए क्यूँकि इन्होने बिल्कुल सटीक बताया कि ये तस्वीर कहाँ और कब खिचवाई गयी थी }
                   आप सभी को बहुत बहुत बधाई | और जिनके जवाब सही नहीं हुए उन्हें अगली पहेली के लिए शुभकामनाएं |
Do you love it? chat with me on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...